पाकुड़: जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलागाछी स्थित एक होटल में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद की है। यह छापेमारी अवर निरीक्षक उत्पाद विक्रम कुमार साह के नेतृत्व में की गई।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

छापेमारी के दौरान होटल की सघन तलाशी ली गई, जिसमें कुल 15.345 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गई। जांच में पाया गया कि बरामद सभी शराब डुप्लीकेट (नकली) है। मौके से वोना पहाड़िया नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
अवर निरीक्षक विक्रम कुमार साह ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News,Pakur.











