पाकुड़ के नामुपाड़ा में युवक की संदिग्ध आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

Pakur :- पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के नामुपाड़ा मोहल्ले में शनिवार (09 मई) की रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल व्याप्त है।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

मृतक की पहचान मो० मुख्तार शेख उर्फ बिक्की (करीब 34 वर्ष) के रूप में हुई है, जो माणिक शेख के पुत्र बताए जाते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात लगभग 9 बजे उन्होंने अपने घर में यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार (10 मई) की सुबह करीब 11 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।

स्थानीय लोगों एवं परिजनों के अनुसार, पारिवारिक कलह को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। बताया जाता है कि मृतक विवाहित था और उसकी करीब 12 वर्षीय एक बेटी है। घटना के बाद पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता की असामयिक मौत से मासूम बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया, जिससे पूरे मोहल्ले में गम का माहौल है।

घटनास्थल पर नगर थाना पुलिस के साथ वार्ड पार्षद संख्या 15 चंचल सिंह एवं उनके पति बबलू सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस दुखद घटना के बाद नामुपाड़ा मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं।

 

Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News,Pakur.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!