नगर पंचायत बासुकीनाथ के तमाम वार्डों में कचरा का अंबार लगा है जनप्रतिनिधि और अधिकारी समस्या के समाधान में लगे हैं।

Dumka :- नगर पंचायत बासुकीनाथ के 12 वार्डों में कचरा उठाओ को लेकर समस्या हो रही है। उठाओ नहीं होने के कारण नगर पंचायत क्षेत्र में महामारी होने की संभावना बनने लगी है।

Edited By -Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

इसको लेकर स्थानीय युवा मुकेश ने द्वारा बताया गया सफाई सही से नहीं हो पा रहा है जिस कारण ऐसी समस्या उत्पन्न हुई है।

रोहन ने बताया कि रोजाना सफाई अगर हो तो जल्द ही समस्या का समाधान हो पाएंगे।

प्रणव कुमार ने बताया कि वार्ड में कई समस्या है सबसे बड़ी समस्या सफाई को लेकर है अब कब तक सुचारू रूप से सफाई हो पाएंगे या देखना होगा।

 

इस मामले को लेकर अध्यक्ष बीना देवी से जानकारी लेनी चाहिए तो उन्होंने कहा कि जहां कचरा डंप किया जा रहे थे वहां पर लाल झंडा लगा दिया गया है यानी वहां पर कचरा डंप नहीं करने दिया जा रहा है।ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था करने में हम लोग लगे हैं।

वार्ड पार्षद केशव गुप्ता ने बताया की यह समस्या किसी एक वार्ड का नहीं है सभी में ऐसी ही समस्या है जल्द ही समस्या का समाधान कर लिए जाएंगे।

 

हालांकि नगर पंचायत बासुकीनाथ जरमुंडी प्रखंड के धरमपुर में अपना कचरा डंप करने के लिए कचरा डंपिंग पॉइंट बनाने को लेकर जमीन चिन्हित कर रखे हैं। लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा इसका खूब जोर विरोध कर रहे हैं स्थानीय लोगों की मांग है यहां पर कचरा डंपिंग पॉइंट नहीं बनाया जाए क्योंकि कचरा डंप करने से हम लोगों को मच्छी- मच्छर के साथ बीमारी होने की संभावना बनी रहेगी। अब देखना होगा नगर पंचायत कब समस्या का समाधान करती है और कब से कचरा उठाओ शुरू होंगे फिलहाल पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में कचरा जमा रहने से बीमारी होने की संभावना है।

Repoted By :- Kunal Rajput, Prime Time News,Dumka

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!