दुमका पहुंचीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर दिया जोर

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

दुमका :-  भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह एवं प्रदेश महामंत्री रेणु तिर्की शुक्रवार को दुमका पहुंचीं। दुमका परिसदन में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों प्रदेश पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके बाद परिसदन में भाजपा महिला मोर्चा एवं पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, मंडल एवं बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने तथा संगठन में महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। महिला मोर्चा को केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज की प्रत्येक महिला तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना होगा। उन्होंने गांव, पंचायत, मंडल और बूथ स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से महिलाओं के बीच निरंतर संपर्क और संवाद स्थापित करने, नई महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा युवतियों को नेतृत्व का अवसर देने की अपील की। साथ ही प्रत्येक बूथ पर महिला कार्यकर्ताओं की मजबूत टोली तैयार करने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस दौरान सीमा सिंह ने संताल परगना एवं दुमका जिले में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय है। सरकार महिला सशक्तीकरण की बात करती है, लेकिन महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ होने वाली आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण तथा पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना भी सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा।

वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि दुमका जिले में महिला मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को मंडल से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाया जाएगा।

बैठक में जिला महामंत्री मृणाल मिश्रा एवं बिमल मरांडी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता साह, गायत्री जायसवाल, नीतू झा, सोनी हेंब्रम, नवल किस्कू, शर्मिला सोरेन, दीप्तांशु कोचगवे, श्रीधर दास, दिनेश सिंह, दीपाली मंडल, पिंकी मंडल, टिंकू गण, ओम केसरी, पूनम भगत, रामकृष्ण हेंब्रम, बीरेंद्र मरांडी, मार्शल ऋषिराज टुडू, सरिता चौरसिया, मुन्नी देवी, माधुरी टुडू, योगेश कुमार, गुड़िया देवी, पिंकी घोष, झूमा सिन्हा, महुआ भट्टाचार्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्राइम टाइम न्यूज़ | दुमका

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!