अवैध सखुआ लकड़ी के साथ टाटा 207 पिकअप जब्त, चालक फरार.

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

साहिबगंज। वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 16 बोटा अवैध सखुआ लकड़ी लदे एक टाटा 207 पिकअप वाहन को जब्त किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार की सुबह करीब 3 बजे एडीबी रोड स्थित देवपहाड़ मोड़, बान्झी के पास की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से सखुआ की लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर वाहन को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान वन विभाग की टीम को देखते ही वाहन चालक पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गया।

इसके बाद वनकर्मियों ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें 16 बोटा सखुआ की लकड़ी बरामद हुई। वन विभाग की टीम ने लकड़ी सहित टाटा 207 पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है।

यह कार्रवाई उप वन परिसर पदाधिकारी श्री अंकित झा के नेतृत्व में की गई। अभियान में वन विभाग के अन्य वनकर्मी भी मौजूद थे। वन विभाग द्वारा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अवैध लकड़ी के कारोबार एवं वन संपदा की तस्करी पर रोक लगाने के लिए विभाग की ओर से लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।

संवाददाता –सरोज झा, प्राइमटाइम न्यूज़, साहिबगंज।।

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!