Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
Kathikund (Dumka) :- बिरसा दिव्यांग समिति के सहयोग से काठीकुण्ड प्रखण्ड के पंचायत भवन बड़तल्ला में दिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर क्लस्टर स्तरीय एक दिवसीय जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता समिति के कोषाध्यक्ष सह निर्देशक प्रियतम कुमार सिंह ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बड़तल्ला पंचायत के मुखिया दुरबीन किस्कू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बड़तल्ला के वार्ड पार्षद प्रमिला किस्कू, सेविका उषा मराण्डी, पोषण सखी अनिता टुडू, ग्राम प्रधान एन्टेनशिला मुर्मू, साथ ही समिति के अध्यक्ष नीतेश कुमार, लेखापाल उपेन्द्र राय व प्रशिक्षक के रूप में विशेष शिक्षक अजित कुमार पाठक उपस्थित हुए। प्रशिक्षण का शुभारंभ समिति के परियोजना निदेशक प्रियतम कुमार सिंह के द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को स्वागत के साथ शुरू किया गया । समिति की ओर से अच्छे काम करने के लिए मुखिया जी को अंग वस्त्र देकर स्वागत किये साथ ही सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर स्वागत किये।उन्होंने कहा कि आज के प्रशिक्षण के माध्यम से दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दिये।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष नीतेश कुमार ने राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के द्वारा मिलने वाले सभी प्रकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिये। साथ ही कहा कि जिन दिव्यांगजनों का अभी तक यूडीआईडी कार्ड नही बना व समिति के सहयोग से बनवा लें जिससे वह सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें । लेखापाल उपेन्द्र राय ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 कानून के बारे में जानकारी दिया साथ ही पंचायत स्तर से मिलने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दिये जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, आबुआ आवास योजना, मनरेगा योजना, बकरी पालन, सुअर पालन, दूधारू गाय आदि विभिन्न प्रकार के योजना से आप पंचायत स्तर से आवेदन करके ले सकते है। प्रशिक्षण अजित कुमार पाठक ने विशेष रूप से 06 से 18 वर्ष तक के दिव्यांग छात्र एवं छात्राओं को शिक्षा के बारे में जानकारी विद्यालय स्तर पर दिव्यांग छात्र एवं छात्राओं के लिए सरकार विशेष व्यवस्था कर रहे है उन्होंने कहा कि जो दिव्यांग छात्र एवं छात्राएं नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित नही हो सकते है उनका नाम काट नहीं सकते है उनका नाम विद्यालय में रहेंगे। साथ ही दिव्यांग
छात्र एवं छात्राओं को विद्यालय लाने ले जाने के लिए अभिभावक को स्काउट गाइड के रूप में आर्थिक सहयोग भी किया जाता है।मुख्य अतिथि दुरबीन किस्कू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिरसा दिव्यांग समिति के कार्यकर्ताओ को बहुत धन्यवाद जो बड़तल्ला के पंचायत भवन में आकर दिव्यांगजनों को अधिकारों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दें रहे है। आपलोग ध्यान से सुनिये जिन दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड नहीं बना है वे मुझे या समिति के माध्यम से बनवा लिजिए। साथ ही उन्होंने कहा कि SIR हो रहा इस फार्म को अच्छे से भरियेगा यदि भरने में कोई दिक्कत हो तो हमलोग सहयोग करेंगे। हम हमेशा आपलोंगों के साथ है और रहेंगे। कार्यक्रम में बरतल्ला पंचायत, बिछियापहाड़ी पंचायत एवं पंदनपहाड़ी पंचायत से 125 दिव्यांगजन उपस्थित हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में काठीकुण्ड प्रखंड के प्रखण्ड समन्वयक श्री बाबुराम मंडल, एवं प्रखंड अध्यक्ष शौकत अंसारी, सनातन किस्कू एवं शिवधन मोहली आदि उपस्थित थे।
Repoted By :- Mahfuz Ansari, Prime Time News,Dumka.











