डीएवी पाकुड़ के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, गोल्ड समेत जीते छह पदक दिल्ली में आयोजित डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

पाकुड़ :-  डीएवी पब्लिक स्कूल, गोकुलपुर, पाकुड़ के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डीएवी खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। दिल्ली में 25 एवं 26 अक्टूबर को आयोजित डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में पाकुड़ के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण पदक सहित कुल छह पदक जीतकर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का लोहा मनवाया।

प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग के अंतर्गत विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

100 मीटर दौड़ में सुमन कुमार टुडू ने जीता स्वर्ण पदक

100 मीटर दौड़ में सुमन कुमार टुडू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, 4×400 मीटर रिले दौड़ में राज किशोर टुडू, मिलन कुमार टुडू, प्रिंस मरांडी, मनोज सोरेन एवं प्रीतम सोरेन ने बेहतरीन तालमेल, गति और टीम भावना का परिचय देते हुए कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है.

विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

बुधवार को विजयी खिलाड़ियों के पाकुड़ पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में बैंड-बाजे के साथ खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बुके भेंट कर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी साझा की। विद्यालय के विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य ने खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण को सराहा

प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती ने खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और प्रशिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करते रहने के लिए प्रेरित किया।

डीएवी पाकुड़ के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि दर्शाती है कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस सफलता से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने की प्रेरणा मिलेगी।

संवाददाता: सरोज झा,प्राइम टाइम न्यूज़, पाकुड़

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!