Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
नारायणपुर (जामताड़ा) में सोमवार सुबह करीब 9 बजे लोहारांगी पेट्रोल पंप के पास टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 25 वर्षीय मौसम शेख गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद अस्पताल में एंबुलेंस और डॉक्टर नहीं मिलने पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि घायल युवक को समय पर 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं कराई गई और अस्पताल में डॉक्टर भी मौजूद नहीं थे। मजबूरन परिजनों ने निजी वाहन से घायल को धनबाद भेजा।
ग्रामीणों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अस्पताल की कार्यप्रणाली की जांच और समय पर इलाज व एंबुलेंस सुविधा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।
Repoted By :- Goutam Thakur, Prime Time News, Jamtara.











