जरमुंडी में कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक, सत्यनारायण यादव प्रखंड अध्यक्ष पद पर यथावत

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

जरमुंडी (दुमका) :-  प्रखंड कांग्रेस कमिटी जरमुंडी के कार्यालय में शनिवार को सुबह 11:30 बजे प्रखंड उपाध्यक्ष श्री शुभांकर मंडल की अध्यक्षता में प्रखंड कांग्रेस कमिटी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से नियुक्त दुमका जिला प्रभारी श्री अशोक वर्मा, दुमका जिलाध्यक्ष श्री स्टीफन मरांडी तथा जरमुंडी विधानसभा प्रभारी श्री दिनेशानन्द झा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को मजबूत करने, पंचायत स्तर तक कांग्रेस की गतिविधियों को प्रभावी बनाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान प्रखंड कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

बैठक में भवेश यादव, मंटू राव, मोहम्मद शकील, प्रकाश कुमार यादव, रमेश मुर्मू, निरंजन कुमार यादव, रंजीत कुमार, राजू प्रसाद साह, मानसिंह सोरेन, कामेश्वर मंडल, अजय कुमार वेद, उदित मिर्धा, महादेव यादव, उमेश यादव, मुकेश कुमार, वरुण कुमार यादव, कन्हाई रजक, विजय मसाज, निजामुद्दीन अंसारी, इम्तियाज अंसारी, राजेश मांझी, पप्पू पहाड़िया, विकास यादव, सदानंद यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया। जिला प्रभारी श्री अशोक वर्मा, जिलाध्यक्ष श्री स्टीफन मरांडी, जरमुंडी विधानसभा प्रभारी श्री दिनेशानन्द झा तथा प्रखंड एवं पंचायत कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में निर्णय लिया गया कि श्री सत्यनारायण यादव को जरमुंडी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद पर यथावत रखा जाएगा।

इस निर्णय के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!