Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
गोपीकांदर(दुमका) : गोपीकांदर प्रखंड के टायज़ोर पंचायत स्थित मोहालो प्राथमिक विद्यालय में“सड़क सुरक्षा-जीवन सुरक्षा सामाजिक सुरक्षा योजना नामांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी, पंचायत मुखिया स्नेहलता मरांडी और सांसद प्रतिनिधि ज्योतिष बास्की, एएसआई राजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के साथ-साथ विभिन्न बीमा योजनाओं की जानकारी दी गई।

शिविर में स्वास्थ्य, पेंशन, पशुपालन, कृषि, बीमा और बैंकिंग समेत 12 विभागों के स्टॉल लगाए गए। यहां कुल 129 आवेदन प्राप्त हुए।

अधिकारियों ने लोगों से सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Repoted By :- Nitesh Kumar Pal, Prime Time News,Dumka.











