Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
Godda :-:गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस मामले में समरी गांव निवासी अनिल यादव (22 वर्ष), पिता- चैतु यादव को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ महागामा के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने समरी गांव स्थित आरोपी के घर पर छापेमारी की। यहां से बिना नंबर और घिसे हुए चेचिस नंबर वाली एक चोरी की पैशन प्रो बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर गांव की एक झोपड़ी से तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गईं।

इस संबंध में महागामा थाना कांड संख्या 147/26 के तहत बीएनएस की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
Repoted By :- Shankar Suman, Prime Time News,Godda.











