गढ़वाड़ी विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर: छात्राओं को दहेज, डायन प्रथा और कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी.

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

पाकुड़ जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के तत्वावधान में महेशपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, गढ़वाड़ी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, विशेषकर छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सजग बनाना था।

कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू ने दहेज प्रथा, डायन प्रथा एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि इन कुप्रथाओं के उन्मूलन के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक और जिम्मेदार बनना होगा।

वहीं, सहायक अज़फर हुसैन विश्वास ने छात्राओं को संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्यों, शिक्षा के अधिकार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सहायता की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानूनी जानकारी ही नागरिकों को अपने अधिकारों की रक्षा करने और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने में सक्षम बनाती है।

शिविर के दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा और बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सभी ने सामूहिक संकल्प लिया तथा अपने-अपने गांव और समाज में विधिक जागरूकता फैलाने का संकल्प भी दोहराया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पीएलवी चंदन कुमार रविदास, मणिलाल हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने कानूनी विषयों से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की और जागरूक समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News, Pakur.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!