काठीकुंड के खैरबनी गांव में दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड निबंधन को लेकर शिविर आयोजित

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

काठीकुंड (दुमका): दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें यूडीआईडी (UDID) कार्ड निबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से काठीकुंड प्रखंड के खैरबनी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। बिरसा दिव्यांग समिति के सहयोग से आयोजित इस शिविर में दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड के महत्व, निबंधन प्रक्रिया और केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई।

शिविर की अध्यक्षता समिति के प्रखंड समन्वयक बाबूराम मंडल ने की। इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रदीप सिंह, समिति के अध्यक्ष नितेश कुमार, लेखापाल उपेंद्र राय और सेंटर सुपरवाइजर डमरूधर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान बताया गया कि जिन दिव्यांगजनों के पास पहले से दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध है, वे स्वावलंबन पोर्टल के माध्यम से यूडीआईडी कार्ड के लिए निबंधन कराएं। ऑनलाइन निबंधन के बाद संबंधित दिव्यांगजनों को पुराना सदर अस्पताल, दुमका में प्रत्येक माह की 15 तारीख को आयोजित जिला स्तरीय शिविर में जांच कराना आवश्यक है।

समिति के अध्यक्ष नितेश कुमार ने दिव्यांगजनों से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कराने तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सही जानकारी के माध्यम से दिव्यांगजन सरकारी योजनाओं से जुड़कर अपने अधिकारों का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

वहीं, समिति के लेखापाल उपेंद्र राय ने दिव्यांग बच्चों के माता-पिता से अपने बच्चों को उचित मार्गदर्शन देने और उनकी आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील रहने का आग्रह किया। वार्ड पार्षद प्रदीप सिंह ने समिति की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए दिव्यांगजनों से समिति के साथ जुड़ने और सहयोग करने की अपील की।

इस शिविर में गणेश सिंह, अमित सिंह, देवीलाल किस्कू, पिंकी दास, संतोष राय, मीना देवी, रोहित राय, राजेंद्र दास, रतन राय, प्रमिला मरांडी, भानु देवी, आलम अंसारी, जितेंद्र राय, सोना मुनी, राजेश राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों, यूडीआईडी कार्ड निबंधन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। आयोजकों की पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सरकारी सुविधाओं से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!