Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
Pakur :- पाकुड़ जिले के पाकुड़िया अंचल में ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने को लेकर चालक दक्षता परीक्षण का आयोजन किया गया। परीक्षण में कुल 65 आवेदकों ने आवेदन दिया, जिसमें 29 आवेदकों ने सफलता हासिल की, जबकि 23 आवेदक परीक्षण में असफल रहे और 13 आवेदक अनुपस्थित रहे।
पाकुड़िया अंचल में बुधवार को फाइनल ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के लिए चालक दक्षता परीक्षण आयोजित किया गया।
सरकार के निर्देश पर आमजनों को ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से पूरे झारखंड में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी पाकुड़ मो. मोजाहिद अंसारी के नेतृत्व में पाकुड़िया अंचल में चालक दक्षता परीक्षण कराया गया।

इस परीक्षण के लिए कुल 65 आवेदकों के आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 13 आवेदक अनुपस्थित रहे। वहीं उपस्थित आवेदकों में 29 ने निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुरूप अपने वाहन से चालक दक्षता परीक्षण सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया।
जबकि 23 आवेदक चालक दक्षता परीक्षण में असफल रहे।
परीक्षण के दौरान वाहन संचालन की दक्षता और निर्धारित मानकों की जांच मोटर यान निरीक्षक अमित कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह और जिला परिवहन कार्यालय के अन्य कर्मियों द्वारा की गई।

जिला परिवहन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी ने आम लोगों से अपील की कि निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आयोजित अभियान एवं परीक्षण में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।
साथ ही उन्होंने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की।
पाकुड़िया में आयोजित इस चालक दक्षता परीक्षण के जरिए लोगों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया से जोड़ने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।
Repoted By :- Saroj Kumar Jha, Prime Time News, Pakur.











