साहेबगंज बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच मुखिया प्रत्याशी ने बांटी राहत सामग्री

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

साहिबगंज :- उधवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी प्राणपुर पंचायत में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुखिया प्रत्याशी सह झामुमो नेता मो. जमाल शेख ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और राहत सामग्री का वितरण किया।

मो. जमाल शेख की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच चूड़ा, गुड़, मोमबत्ती, माचिस, पानी सहित अन्य खाने-पीने की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। राहत सामग्री मिलने पर प्रभावित ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने की बात कही।

राहत सामग्री वितरण के दौरान पंचायत के वार्ड सदस्य सायेद अली, शजाहान शेख, मोतीउर शेख समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता में सहयोग किया।

Repoted By :- Saroj Kumar Jha, Prime Time News, Shaibganj.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!