दुमका में विराजेंगे बैलेंसिंग गणपति बप्पा, भव्यता और आस्था का बनेगा अद्भुत संगम!,20 फीट ऊँचे गणपति के दर्शन को उमड़ेगा जनसैलाब, बाँध पाड़ा बनेगा श्रद्धा का केंद्र!

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

Dumka :- दुमका में इस बार गणेश उत्सव होगा सबसे खास, सबसे भव्य और सबसे अनोखा! जहां श्रद्धालुओं को देखने को मिलेगी करीब 20 फीट ऊंची बैलेंसिंग थीम पर आधारित भगवान श्री गणेश की अद्भुत प्रतिमा, जो हर किसी को हैरान कर देगी।

दुमका के बाँध पाड़ा स्थित श्री श्री 108 सार्वजनिक गणेश पूजा समिति इस वर्ष गणेश उत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटी हुई है।

समिति की ओर से 14 सितंबर से 16 सितंबर तक गणेश पूजा का आयोजन किया जाएगा, जबकि 17 सितंबर को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का भव्य विसर्जन किया जाएगा।

पिछले वर्ष समिति ने श्रद्धालुओं से वादा किया था कि वर्ष 2026 में कुछ अलग और अनोखा देखने को मिलेगा। इसी वादे को पूरा करने के लिए इस बार विशेष बैलेंसिंग थीम पर भगवान श्री गणेश की विशाल प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह प्रतिमा मुंबई में चर्चित “परळचा महाराजा” की प्रसिद्ध बैलेंसिंग प्रतिमा से प्रेरित है। लगभग 20 फीट ऊँची यह प्रतिमा अपने अनोखे स्वरूप के कारण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगी।

इस भव्य प्रतिमा का निर्माण दुमका के स्थानीय कारीगर भागीरथ मिस्त्री तथा उनके दो पुत्र बी.के. शर्मा उर्फ विक्की शर्मा और सी.के. शर्मा द्वारा किया जा रहा है। प्रतिमा निर्माण में करीब ढाई लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है।

समिति का उद्देश्य इस वर्ष गणेश उत्सव को नई पहचान देना और श्रद्धालुओं को भगवान श्री गणेश के ऐसे दिव्य स्वरूप के दर्शन कराना है, जो लंबे समय तक लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहे।

समिति के प्रमुख सदस्यों में मानस शेखर, सुमन कुमार साह, अनुज लायक, विक्की राउत, रिक्की साह, आलोक कुमार, लल्टू, आकाश कुमार शर्मा, राजा लायक, मयंक कुमार, संजय साह, विक्की कुमार, सुमित चौरसिया, सौरव भगत, अविनाश चौरसिया, सोनू सिंह, दीपक सिंह एवं रोशन कुमार शामिल हैं।

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!