Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
Jamtara :- सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को नारायणपुर थाना मोड़ के पास जिला परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सड़क से गुजर रहे राहगीरों, वाहन चालकों एवं बाइक सवारों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
इस अवसर पर नारायणपुर थाना के पुलिसकर्मी एवं परिवहन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान का उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं को रोकना है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात के लिए प्रत्येक नागरिक का नियमों का पालन करना आवश्यक है।
Repoted By :- Goutam Thakur, Prime Time News, Jamtara.











