Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
Dumka :- जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी गुरुवार को रामगढ़ प्रखंड के बड़ी रणबहियार में मृतक बिजली मिस्त्री उज्ज्वल मंडल के आवास पहुंची तथा मृतक के परिजनों को सांत्वना दी तथा हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।यहां बता दें कि विगत छः दिन पूर्व शनिवार की शाम प्राईवेट बिजली मिस्त्री उज्ज्वल मंडल बिजली मरम्मती के लिए बिजली पोल पर चढ़कर बिजली मरम्मती कर रहा था कि अचानक करंट आ जाने के कारण मौके पर बिजली मिस्त्री उज्ज्वल मंडल की दर्दनाक मौत हो गई थी।इस हादसे से परिजनों के उपर दुख का पहाड़ टुट पडा है। विधायक डॉ लुईस मरांडी ने मृतक के परिजनों को भरोसा दिलाया कि संबंधित पदाधिकारी से मिलकर हर सम्भव सरकारी सहायता दिलवाया जाएगा।वहीं ग्रामीणों ने विधायक डॉ लुईस मरांडी से विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। जिसमें रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था, एम्बुलेंस की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग किया है। साथ गांवों कि जर्जर सड़क को दुरुस्त कराने की मांग किया है। जिसपर विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जायेगा।मौके पर कांग्रेस के जिला महासचिव राजीव जायसवाल के साथ पुर्व प्रमुख शिवलाल मरांडी तथा वर्तमान प्रमुख बाबूलाल मुर्मू आदि मौजूद थे।
Reported By :- Ramjee Sah, Prime Time News,Dumka.











