Edited By :- Shashi Kumar,Prime Time News Desk.
गोड्डा: जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने सोमवार को बलबड्डा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के सिरिस्ता कार्यों, लंबित कांडों की स्थिति तथा पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों की गहन समीक्षा की।
एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम लोगों को त्वरित एवं बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए थाना स्तर पर कार्यों में दक्षता, जवाबदेही और अनुशासन बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और विधि-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
Repoterd By :- Shankar Suman,Prime Time News,Godda.











