Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
Dumka :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रानीश्वर प्रखण्ड परिसर मे प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्री राजेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व मे योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
जिसमे प्रखण्ड कार्यालय तथा अंचल कार्यालय के पदाधिकारी एव कर्मी और कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय रानीश्वर के वार्डन,शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं बालिकाओं के द्वारा भाग लिया गया । उक्त योग कार्यक्रम मे कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय रानीश्वर की शारीरिक शिक्षिका श्रीमती सुहागिनी मरांडी के द्वारा कई प्रकार का योग अभ्यास कराया गया। विदित हो कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम ” स्वस्थ आयु के लिए योग ” है। इस अवसर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य योग और इसके लाभो के बारे मे जागरूकता फैलाना है। योग करने से शारीरिक विकास होने के साथ – साथ मानसिक विकास भी होता है। योग सभी लोगो को आपस मे जोड़कर परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना का विकास करता है।

उक्त योग कार्यक्रम मे पंचायत समिति की प्रमुख श्रीमती मार्शीला बास्की एवं अंचल अधिकारी श्रीमती सदा नुसरत भी शामिल थी।
Reported By :- Tufan Ansari, Prime Time News,Dumka.











