पाकुड़, :– पुलिस अधीक्षक पाकुड़ श्री अनुदीप सिंह के निर्देश पर कोर्ट सुरक्षा नोडल पदाधिकारी सह पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा सोमवार को जिला व्यवहार न्यायालय परिसर एवं न्यायाधीशों के आवासीय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान परिचारी प्रवर, पुलिस केंद्र एवं कोर्ट सुरक्षा प्रभारी भी मौजूद रहे।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

निरीक्षण के दौरान न्यायालय परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरा, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD), हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD), कोर्ट हाजत, कैदी एस्कॉर्ट व्यवस्था तथा सुरक्षा में तैनात जवानों द्वारा की जा रही फ्रिस्किंग (सघन तलाशी) की गहन समीक्षा की गई।
सुरक्षा जांच के उपरांत न्यायालय सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को पुलिस मुख्यालय, झारखंड, रांची द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बिना सघन तलाशी (Frisking) के किसी भी व्यक्ति को न्यायालय परिसर में प्रवेश नहीं देने का निर्देश।
तलाशी के दौरान आग्नेयास्त्र, ज्वलनशील पदार्थ, नुकीली वस्तु अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्री पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को परिसर में प्रवेश से रोकने की हिदायत।
कैदी एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को कैदियों के आवागमन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश।
न्यायालय परिसर एवं न्यायिक आवासीय कॉलोनी में सुरक्षा हेतु तैनात बलों को किसी भी परिस्थिति में संतरी पोस्ट खाली नहीं छोड़ने का आदेश।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित निरीक्षण एवं समीक्षा जारी रहेगी।
Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News, Pakur.











