Dumka :- दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिंहवाहिनी बस से भारी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट बरामद किया है।
📌 कार्रवाई के दौरान बस चालक दिलीप हेम्ब्रम एवं राकेश गोंराई को हिरासत में लिया गया।
📌 दोनों मसलिया थाना क्षेत्र के लखियाडीह गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
📌 पुलिस ने सिंहवाहिनी बस को भी जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दलाही क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान बस की तलाशी ली गई, जहां कागज के पैकेटों में बड़ी संख्या में अवैध लॉटरी टिकट बरामद हुई।
मसलिया थाना के एसआई उमेश सिंकू ने बताया कि बरामद टिकटों के स्रोत एवं नेटवर्क की जांच की जा रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध लॉटरी कारोबार का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता है।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.











