बैंकों के सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए बैंकों के साथ पुलिस की बैठक

Godda :- पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के आदेशानुसार एसडीपीओ गोड्डा आकाश भारद्वाज नें क्षेत्र के विभिन्न बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा एवं सुदृढीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

बैठक में लगभग 15 बैंकों के शाखा प्रबंधकों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान बैंक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैंकों में स्थापित सी०सी०टी०वी० कैमरों की कार्यशीलता, अलार्म प्रणाली, सुरक्षा गार्डों की सतर्कता, नकदी प्रबंधन, प्रवेश नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान तथा पुलिस के साथ त्वरित सूचना साझा करने की व्यवस्था पर विशेष बल दिया गया। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नगर दिनेश महली , पुलिस निरीक्षक मधुसूदन मोदक , पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार राउत (प्रभारी, मोतिया ओ०पी०) तथा अवर निरीक्षक राज गुप्ता (प्रभारी, टाउन टी०ओ०पी०) भी उपस्थित रहे।

Repoted By :- Shankar Suman, Prime Time News,Godda.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!