Jamtara :- जामताड़ा जिले के फतेहपुर अंचल कार्यालय के अधीन कार्यरत चौकीदारों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी से चौकीदारों एवं उनके परिवारों के समक्ष रोजमर्रा के खर्चों का प्रबंधन करना मुश्किल हो गया है। चौकीदारों ने बताया कि तीन माह से वेतन लंबित रहने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। कई परिवारों के लिए घर का खर्च चलाना भी चुनौती बन गया है। उनका कहना है कि समय पर वेतन नहीं मिलने से भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न होने लगी है। चौकीदारों ने प्रशासन से अविलंब बकाया वेतन भुगतान की मांग की है। उनका कहना है कि वे नियमित रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, इसके बावजूद वेतन में हो रही देरी से उन्हें मानसिक एवं आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जल्द बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे अपनी समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष आंदोलन करने को विवश होंगे। चौकीदारों ने जिला प्रशासन से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर लंबित वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। इस अवसर पर चौकीदार परिमल महतो, बुधु बाउरी, सरदार गणेश सिंह, अर्जुन सिंह, पुराण पूजहार, श्रीनाथ मिर्धा सहित अन्य उपस्थित थे।
Repoted By :- MD, Rafique Ansari, Prime Time New, Jamtara.











