Jamtara :- जामताड़ा जिले में फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी हासिल करने के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त (डीसी) के निर्देश पर नाला और जामताड़ा प्रखंड के ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर (बीपीओ) को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों पर विभाग को संदेह हुआ था, जिसके बाद मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि नौकरी प्राप्त करने के लिए दोनों ने जाली और फर्जी सर्टिफिकेट जमा किए थे।
जांच रिपोर्ट में दस्तावेजों को फर्जी पाए जाने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों बीपीओ की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
जिला प्रशासन ने साफ कहा है कि सरकारी नियुक्तियों में किसी भी प्रकार की जालसाजी और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है
Repoted By :- MD. Rafiq Ansari, Prime Time News, Jamtara.











