Dumka :- दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में दिनेश कुमार राय हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 7 मई 2026 को झुंझी और दोन्दिया के बीच डंगाल में युवक का शव बरामद हुआ था। मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक का बनासारी देवी के साथ प्रेम प्रसंग था। इसी को लेकर बनासारी देवी, उसके पति देवा गृही और दो अन्य सहयोगियों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने देवा गृही, बनासारी देवी, आशिक गृही और जगेश्वर देहरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड, खून लगे पत्थर, कुल्हाड़ी और मृतक का मोबाइल बरामद किया गया है। SIT टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।


Edited By :- Shashi Kumar,Prime Time News Desk.











