महागामा पहुंचे जदयू नेता डॉ. राजवर्धन आजाद, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा।

Godda :- गोड्डा जिला के महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के ऊर्जानगर स्थित राजमहल हाउस, महागामा में सोमवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता एवं बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ. राजवर्धन आजाद के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया।

Edited By :- Shashi Kumar l, Prime Time News Desk.

अपने प्रवास के दौरान डॉ. राजवर्धन आजाद ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। बैठक में आगामी राजनीतिक गतिविधियों, संगठन विस्तार तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जदयू युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद हारुन रशीद ने कहा कि डॉ. राजवर्धन आजाद एक सक्रिय, अनुभवी एवं लोकप्रिय राजनेता होने के साथ-साथ प्रतिष्ठित नेत्र रोग विशेषज्ञ भी हैं। उन्होंने चिकित्सा एवं शिक्षा जगत में लंबे समय तक उल्लेखनीय योगदान दिया है और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाई है।बैठक के दौरान डॉ. राजवर्धन आजाद ने कहा कि जून माह के अंतिम सप्ताह में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन का प्रारूप तैयार करने का निर्देश दिया गया। मौके पर महागामा प्रखंड अध्यक्ष निर्मल कुमार दास, युवा जिला सचिव अवानी कुमार सिंह, युवा प्रखंड अध्यक्ष इब्राहिम अंसारी सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Repoted By :- Shankar Suman, Prime Time News,Godda.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!