जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता : हत्याकांड का खुलासा मास्टरमाइंड को‌ दबोचा, तीन महीने से था फरार अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल 

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

Jamtara :-;जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में 22 फरवरी को हुए दिनदहाड़े हत्या कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मुख्य साजिशकर्ता को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी जमरूद्दीन अंसारी घटना के बाद से करीब तीन महीने से फरार चल रहा था। इससे पहले इस मामले में पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।गुप्त सूचना पर घर से हुई गिरफ्तारी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागोरी ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली, एक एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन और काले रंग की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार जमरूद्दीन अंसारी का आपराधिक इतिहास रहा है। वह कई मामलों में पहले भी जेल जा चुका है और जामताड़ा के कई साइबर अपराधों में भी उसका नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि उसने साइबर ठगी के जरिए काफी संपत्ति भी अर्जित की है। पुलिस पिछले तीन महीनों से आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।

Repoted By :- Goutam Thakur, Prime Time News, Jamtara.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!