जरमुंडी प्रखंड में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Dumka :- जिला दुमका के जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत पंचायत पुतलीडाबर के ग्राम पटसारा में ग्राम साथी संस्था द्वारा सामाजिक सामुदायिक कार्यकर्ता पूजा जी के माध्यम से बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

यह कार्यक्रम स्थानीय विद्यालय में प्रधानाध्यापक शकील अहमद अंसारी की उपस्थिति में आयोजित किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही गांव की महिलाओं के साथ भी अलग से जागरूकता बैठक की गई।

कार्यक्रम के दौरान “बाल विवाह अपराध है, चुप्पी भी अपराध है” संदेश पर विशेष जोर दिया गया। लोगों को बताया गया कि यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिले तो चुप न रहें, बल्कि आगे आकर इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दें।

इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं पुलिस के टोल फ्री नंबर 112 के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत मदद ली जा सके।

कार्यक्रम में बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और समाज से इस कुप्रथा को समाप्त करने का आह्वान किया गया। साथ ही बताया गया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत बाल विवाह करने या करवाने पर 2 वर्ष तक की सजा एवं ₹1,00,000 तक का जुर्माना हो सकता है। इसमें शामिल माता-पिता, पंडित, मौलवी, टेंट संचालक, बाजा वाले, फोटोग्राफर आदि सभी दंड के भागीदार होते हैं।

यह जागरूकता कार्यक्रम ग्राम साथी संस्था की पहल से पंचायत पुतलीडाबर क्षेत्र में लोगों को सजग और जिम्मेदार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Repoted By :- Kunal Rajput, Prime Time News,Dumka

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!