राज्य सरकार से जामताड़ा पुलिस को मिले 18 नए दोपहिया वाहनों को

राज्य सरकार से जामताड़ा पुलिस को मिले 18 नए दोपहिया वाहनों को आज जिला नियंत्रण कक्ष, जामताड़ा से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक जामताड़ा राज कुमार मेहता के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

आज 16.04.2026 को राज्य सरकार से जामताड़ा पुलिस को मिले 18 नए दोपहिया वाहनों को जिला नियंत्रण कक्ष, जामताड़ा से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक जामताड़ा राज कुमार मेहता के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही जामताड़ा पुलिस के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया गया।

मौके पर उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि नए दोपहिया वाहनों के शामिल होने से जिले में बाइक पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि इससे न केवल शहरी क्षेत्रों में बल्कि सुदूर ग्रामीण इलाकों में भी सुगमता से पेट्रोलिंग एवं अन्य पुलिसिंग से जुड़े कार्यों को किया जा सकेगा।

वहीं पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार मेहता ने कहा कि नए वाहनों के माध्यम से पुलिस की प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा तथा अपराध नियंत्रण एवं लोगों की सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होगी।

बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे कई वाहन चालकों को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने दिए हेलमेट

इस अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष के रास्ते से होकर गुजर रहे कई दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के देखकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा रोककर उन्हें हेलमेट उपलब्ध कराया गया साथ ही सभी को सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने हेतु कहा गया। उन्हें बताया गया कि बिना हेलमेट के वाहन चलाना न सिर्फ खतरनाक है बल्कि सुरक्षा नियमों की भी अनदेखी है।

मौके पर_अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, एसडीपीओ जामताड़ा सहित अन्य संबंधित पुलिस पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

Repoted By :- Goutam Thakur, Prime Time News, Jamtara.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!