Edited By:- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
Asansol :- पश्चिम बंगाल में चुनावी आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में आसनसोल में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विदेशी मुद्रा के साथ बड़ी मात्रा में भारतीय नकदी बरामद की। आसनसोल पुलिस ने विदेशी मुद्रा (दिरहम और डॉलर) तथा भारतीय नकदी के साथ गुजरात का युवक को लिया हिरासत में लिया। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में चुनाव से पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता माना जा रही है।
युवक कोलकाता से आसनसोल आ रहा था। तभी आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने कालीपहाड़ी के समीप चौक पर वाहन चेकिंग में गुजरात के युवक को पकड़ा। जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें से भारी मात्रा में विदेशी और भारतीय मुद्रा पाया गया। पुलिस के अनुसार गुजरात के अहमदाबाद निवासी सिद्धार्थ विजय भाई है। युवक के पास से 6280 यू ए ई कर्सी दिरहम, 400 युएस डालर और 1,08,500 भारती रुपए बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी इन पैसों के स्रोत से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। पुलिस ने जीडीई संख्या 1736 के तहत पूरी राशि जब्त कर ली।
Repoted By :- Rambabu Saw, Asansol, Prime Time News.

जांच एजेंसियां मामले की छानबीन कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह पैसा किसका है और इसका उपयोग किस उद्देश्य के लिए किया जाना था। इससे पहले पुलिस ने दुर्गापुर से 3 लाख और कुल्टी थाना क्षेत्र के बराकर फाङी पुलिस से 3 लाख 16 हजार नकदी बरामद कर चुकि है। जानकारी के अनुसार बताय जाता है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र लागू आचार संहिता के दौरान कोई भी व्यक्ति ₹50,000 से अधिक नकद बिना वैध दस्तावेज के नहीं ले जा सकता, नियम उल्लंघन पर पूरी रकम जब्त की जा सकती है।











