गुमला में एसीबी की कार्रवाई: ₹8 हजार रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

Edited By -: Shashi Kumar,Prime Time News Desk.

गुमला: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Anti Corruption Bureau की रांची टीम ने गुरुवार को बिशुनपुर प्रखंड की सेरका पंचायत की महिला पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को ₹8,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार चट्टी सेरका पंचायत निवासी परमेश्वर सिंह (52) को ग्राम सभा के माध्यम से कुआं मरम्मत कार्य का जिम्मा दिया गया था। कार्य पूरा होने के बाद जब उन्होंने भुगतान और फाइनल बिल पास कराने की प्रक्रिया शुरू की, तब पंचायत सचिव ने इसके बदले ₹8,000 की रिश्वत की मांग की।

इसके बाद परमेश्वर सिंह ने मामले की शिकायत रांची स्थित एसीबी कार्यालय में दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7(ए) के तहत मामला दर्ज किया।

गुरुवार को एसीबी की विशेष टीम ने बिशुनपुर प्रखंड मुख्यालय के पास जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय रकम पंचायत सचिव को सौंपी, पहले से घात लगाए एसीबी अधिकारियों ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी पंचायत सचिव को हिरासत में लेकर रांची लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!