Edited By -: Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
बरहरवा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एमओ (पणन पदाधिकारी) नंदन कुमार ₹ 40 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार.
साहेबगंज : जिले के बरहरवा प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड आपूर्ति se lo
पदाधिकारी (एमओ) नंदन कुमार को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बड़हरवा प्रखंड मुख्यालय स्थित उनके कार्यालय में की गई।इस कार्रवाई से पूरे प्रखंड परिसर में हड़कंप मच गया।
डीलरों से अवैध वसूली की थी शिकायत
जानकारी के अनुसार, बरहरवा प्रखंड के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलरों से प्रत्येक माह 5 हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी। इसको लेकर डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष आलमगीर आलम ने दुमका स्थित एसीबी कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एमओ नंदन कुमार सभी डीलरों पर नियमित रूप से पैसे जमा करने का दबाव बना रहे थे, जिससे डीलरों में भारी नाराजगी थी।

जाल बिछाकर की गई गिरफ्तारी शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी की टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया।
तय योजना के तहत शिकायतकर्ता आलमगीर आलम को 40 हजार रुपये देकर एमओ बड़हरवा नंदन कुमार के पास भेजा गया। आलमगीर आलम ने जैसे ही रुपया नंदन कुमार के हाथ में सौंपा, पहले से सादे लिबास में तैनात एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर नंदन कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
दो महीने पहले ही हुई थी नियुक्ति
बताया जा रहा है कि नंदन कुमार की पदस्थापना महज दो महीने पहले ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में हुई थी। वह मूल रूप से दुमका जिला के निवासी हैं और सीजीएल परीक्षा पास कर इस पद पर नियुक्त हुए थे।बहरहाल बड़हरवा प्रखंड में बतौर पणन पदाधिकारी उनकी पहली पोस्टिंग थी और भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के आरोप में अपने नौकरी के शुरुआती माह में ही एसीबी के हत्थे चढ़ जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम आरोपी नदन कुमार को हिरासत में लेकर दुमका स्थित एसीबी कार्यालय लेकर चली गई। जहां उससे आगे पूछताछ कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस पूरे मामले में एसीबी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Repoter By -: Arvind Thakur, Shaibganj, Prime Time News.











