15 मार्च को होगी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की नियुक्ति परीक्षा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की

पाकुड़: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत प्रखंड समन्वयक एवं लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।Repoted By :- Saroj Jha (Prime Time News,Pakur)

उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए 15 मार्च 2026 को डिजिटल एवं कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने अभ्यर्थियों की उपस्थिति, प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा तकनीकी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि परीक्षा के लिए धनुष पूजा स्कूल, पाकुड़ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते सुनिश्चित कर लिए जाएं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।

इस मौके पर परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरूण कुमार एक्का, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, अंचलाधिकारी पाकुड़ अरविन्द कुमार बेदिया तथा जिला समन्वयक निभा कुमारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Editor By -Shashi Kumar (Prime Time News Desk)

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!