हंडिया बेचने से आत्मनिर्भरता तक: दुलाली मुर्मू की बदली जिंदगी

पाकुड़: महेशपुर प्रखंड की रहने वाली दुलाली मुर्मू की कहानी संघर्ष, मेहनत और आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आई है। कभी मजबूरी में चौराहे के किनारे बैठकर हंडिया बेचकर परिवार का गुजारा करने वाली दुलाली मुर्मू आज अपनी मेहनत और सरकारी योजनाओं के सहयोग से सम्मानजनक आजीविका अपना चुकी हैं।Repoted By :- Saroj Jha (Prime Time News,Pakur)

बड़े परिवार और कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण दुलाली मुर्मू के लिए घर चलाना काफी कठिन था। ऐसे समय में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान उनके जीवन में नई उम्मीद बनकर आई। वर्ष 2025 में इस अभियान के तहत उन्हें 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।मिली राशि का सही उपयोग करते हुए दुलाली मुर्मू ने सुअर पालन (पिगरी) की शुरुआत की। मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने इस कार्य को सफल बनाया और अब तक करीब 60 हजार रुपये का मुनाफा अर्जित कर चुकी हैं। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है।

दुलाली मुर्मू ने अपनी आय के स्रोत को और मजबूत करने के लिए मशरूम उत्पादन की भी शुरुआत की। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के आर्थिक सहयोग और The/Nudge Institute के तकनीकी मार्गदर्शन से उन्होंने अपने घर में मशरूम उत्पादन शुरू किया। अब तक वे लगभग 14 किलोग्राम मशरूम का उत्पादन कर बाजार में बिक्री कर चुकी हैं, जिससे उनकी आय में और बढ़ोतरी हुई है।

इसके अलावा उन्होंने अपनी अगली आजीविका के रूप में सब्जी की खेती को भी अपनाया है। JSLPS और The/Nudge Institute के सहयोग से उन्होंने नर्सरी तैयार की है, जिसमें करीब 5000 पौधे लगाए गए हैं।

आज दुलाली मुर्मू न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान के तहत “नव जीवन सखी” के रूप में भी कार्य कर रही हैं। इस भूमिका में वे अन्य महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार

दुलाली मुर्मू ने अपनी सफलता का श्रेय झारखंड सरकार की योजनाओं, जिला प्रशासन पाकुड़, जेएसएलपीएस तथा The/Nudge Institute के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की पहल से उन्हें सम्मानजनक आजीविका का अवसर मिला, जिससे आज वे आत्मनिर्भर बन सकी हैं और अपने परिवार का बेहतर ढंग से पालन-पोषण कर पा रही हैं। साथ ही उन्होंने अन्य महिलाओं से भी सरकारी योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की अपील की।

Editor By -Shashi Kumar (Prime Time News Desk)

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!