Dumka – जरमुंडी थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ तीन दरिंदों ने गैंग रेप घटना को अंजाम दिया। पीडित किशोरी जरमुंडी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि चाची के साथ बासुकीनाथ मेला अपने परिचित युवक के बाइक से आई थी।
मेला घूमने के बाद करीब 4:00 बजे घर के लिए युवक के बाइक से लौट रही थी इस बीच रास्ते में चाची ने नाश्ते के दुकान पर सामान लिया और पीडित किशोरी को अपने पहचान के युवक के साथ बाइक से आगे बढ़ाने को कहा और चाची बोली मैं पीछे से आ रही हूं। पीड़िता किशोरी उस युवक के साथ बाइक से घर जाने के दौरान युवक द्वारा बोला गया रास्ता बदलकर तुमको घर तक पहुंचा देंगे। बाराटांड़ के समीप सुनसान पहाड़ के पास ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया युवक के अलावा दो युवक पहले से वहां मौजूद थे। पीड़िता ने युवक का नाम विजय मुर्मू बताया जो चाची के जान पहचान का था।
आवेदन के बाद पुलिस पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराने के बाद घटनास्थल का जांच करते हुए दुष्कर्म करने वाले युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)











