Dumka – जामा थाना क्षेत्र के पीपरा (बारापलासी) में घर चोरी मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बैसा चौक स्थित मोबाइल दुकान चोरी कांड में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
पुलिस ने इनकी निशानदेही पर बैट्री, इन्वर्टर, समरसेबल पंप, कूलर, प्रिंटर मशीन व अन्य सामान बरामद किया है। तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)











