पुलिस गिरफ्तार अपराधियों के पास से देशी पिस्तौल एवं दो जिंदा कारतूस की बरामद।
दुमका। सड़क निर्माण कम्पनी के ठेकेदारों से असमाजिक तत्वों द्वारा रंगदारी एवं लेवी वसूली को लेकर धमकी देने के मामले में रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस मामले का उद्भेदन करते हुए तीन बदमाशों को धर दबोचने में सफल हुई। गिरफ्तार अपराधियों में थाना क्षेत्र के ठंगीमोड़ गांव निवासी देवनारायण सिंह उर्फ गणेश पहाड़िया, धरमपुर गांव निवासी माधव आचार्य एवं सिंदूरिया गांव निवासी नरेश कुमार मंडल है। मामले का उद्भेदन करते हुए थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि दो-तीन दिनों से सूचना थी कि सड़क निर्माण कंपनी से रंगदारी मांगी जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के नौखेता पहाड़ के पास 05-06 लोगों के एकत्रित होकर अपराधिक योजना बनाने की सूचना मिली। सूचना के संबंध में विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए नौखेत पहाड़ के पास से पुलिस देशी पिस्तौल समेत तीन अपराधियों को धर दबोचने में सफल रही। जबकि थाना क्षेत्र के सिंदूरिया गांव के ही पारण मिर्धा एवं अर्जुन निर्धा जंगल झाडी का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी पिस्तौल, एक फोल्डिंग चाकू एक कार जप्त करने में सफल रही। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दी।
Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)











