जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद के द्वारा जामताड़ा एवं मिहिजाम नगर निकाय अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण

Jamtara – निरिक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं को अविलंब दुरुस्त करने हेतु दिए निर्देश.Repoted By – Goutam Thakur(PTN JAMTARA)

जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका सह उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद ने अधिकारियों संग जिला अंतर्गत जामताड़ा नगर पंचायत एवं मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लियाम

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने जामताड़ा नगर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, श्रीरामपुर, विद्युत भवन दुमका रोड के अलावा मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, मिहिजाम, राजकीय बुनियादी विद्यालय मिहिजाम, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कानगोई का निरीक्षण कर मतदान केंद्र भवन की स्थिति, मूलभूत सुविधाएं, प्रकाश, शौचालय, पेयजल, रैंप आदि की उपलब्धता का अवलोकन कर, केंद्र से जुड़ी लंबित सुविधाओं को अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश दिया ताकि मतदान के दिन कोई असुविधा नहीं हो, मतदाता सहूलियत से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इस दिशा में भी कई जरूरी बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि नगरपालिका निर्वाचन प्रक्रिया को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने हेतु जिला प्रशासन कृत संकल्पित होकर सभी कार्यों को आयोग के दिशा निदेश के अनुसार समयबद्ध कार्यों को पूर्ण किया जा रहा है। वहीं इसके अलावा निरिक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं से मिलकर पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी ली एवं सबों को खूब मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रोत्साहित किया।


मौके पर, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जामताड़ा सोमा खंडेत, नगर परिषद मिहिजाम गोपेश कुम्भकार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंडहित जमाले राजा के अलावा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!