
– महाशिवरात्रि के अवसर पर होने वाले शिव पार्वती विवाह के लिए बाबा बासुकीनाथ नगरी सज धज कर पूरी तरह तैयार हो गई है। आज से शिवरात्रि महोत्सव पर होनेवाले वैवाहिक कार्यक्रम आरंभ हो गये हैं। ढोल नगाड़े एवं मांगलिक गीतों से बासुकी नगरी में वैवाहिक माहौल नजर आने लगा है।
शिव पार्वती विवाह उत्सव के प्रथम दिन मंडप पूजन एवं लावा कांसा चढ़ाया गया साथ ही महादेव पार्वती को हल्दी का उबटन लगाया गया। महाशिवरात्रि को कल रविवार की देर रात शिव पार्वती का विवाह संपन्न कराया जाएगा।
EDITOR BY – SHASHI KUMAR(PTN NEWS DESK)











