लातेहार:-पलामू प्रमंडलीय एसीबी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लातेहार जिले के गारू प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पदस्थापित अमीन मुनिदेव सिंह को सात हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार वादी विशाल कुमार ने शिकायत की थी उनकी मां के नाम से जमीन की ऑनलाइन रसीद काटने के एवज में अमीन ने सात हजार रुपए की मांग की थी. एसीबी ने मामला सत्य पाए जाने पर सुनियोजित ढंग से जाल बिछाया और अमीन को 7000 रुपए रिश्वत की राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम के द्वारा अमीन के आवास में भी छापेमारी की गई एवं आवास में तलाशी अभियान चलाया गया तलाशी पूरी होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
एसीबी के इस कार्रवाई की खबर मिलते ही गारू प्रखंड अंचल कार्यालय में हड़कंप का माहौल देखा जा रहा है कोई कर्मचारी कार्यालय छोड़कर इधर-उधर भागने लगे बताया जाता है कि गारू अंचल कार्यालय में एसीबी टीम के द्वारा यह पहली बड़ी कार्रवाई हैl
Editor By -Shashi Kumar(PTN NEWS DESK)











