पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक मोहतरमा निसात आलम ने आज दिनांक 12 फरवरी 2026 को सदर प्रखंड अंतर्गत इसकपुर पंचायत के विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मणिरामपुर पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का विधिवत शिलान्यास किया।
Repoted By – Saroj Jha (Pakur.PTN)
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक निसात आलम ने क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
दौरे के उपरांत कांग्रेस कार्यालय में नगर चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार ने की। इस बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी नगर चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

विधायक ने अपने दौरे के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, प्रखंड पर्यवेक्षक अशोक दास, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, रामविलास महतो, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, जिला महासचिव मोनिता कुमारी, मिर्जहान विश्वास, मुखिया मोजिबुर रहमान, पंचायत अध्यक्ष खुरर्शीद आलम, जोहर शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Editor By -Shashi Kumar.











