नगर परिषद पाकुड़ द्वारा मलेरिया, फाइलेरिया एवं डेंगू जैसी मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर एक सराहनीय पहल की गई। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी श्री अमरेन्द्र कुमार चौधरी के द्वारा अनुसूचित जाति आवासीय प्राथमिक विद्यालय, कित्ताझोर, पाकुड़ में अध्ययनरत बच्चों के बीच मच्छरों से सुरक्षा हेतु मच्छरदानी का वितरण किया गया।
Repoted By :- Saroj Jha (Pakur PTN)
इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि बदलते मौसम में मच्छरजनित रोगों का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में रोकथाम ही सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने, अपने आसपास साफ-सफाई रखने तथा स्वच्छता के प्रति सजग रहने की सलाह दी।

उन्होंने यह भी बताया कि नगर परिषद द्वारा जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में स्वच्छता अभियान, फॉगिंग तथा जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।कार्यक्रम के दौरान बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया, जिससे वे स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार को भी Inspector बीमारियों से बचाने में सहयोग करना है.
Editor By -Shashi Kumar.











