एसडीओ ने अधिकारियों निर्देशित कर दी आवश्यक जानकारी।

Repoted By:- Arbind Thakur (PTN SHAIBGANJ)

साहेबगंज : नगरपालिका आम चुनाव के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर गुरुवार को साहेबगंज अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आइंद की अध्यक्षता में साहेबगंज नगर परिषद अंतर्गत सभी सेक्टर मैजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

इस दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, संवेदनशील स्थलों की पहचान, सुरक्षा व्यवस्था, फ्लाइंग स्क्वॉड एवं स्टैटिक सर्विलांस टीम की सक्रियता सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को समन्वय, सतर्कता एवं जवाबदेही के साथ दायित्व निर्वहन करने का निर्देश दिया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके। जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील किया है कि वे लोकतांत्रिक पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा शांतिपूर्ण मतदान करने में प्रशासन का सहयोग करें।

EDITOR BY:- Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)

 

 

 

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

error: Content is protected !!